फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married murdered bodies were hanged

विवाहिता की हत्या कर शव लटकाया

Wed, 30 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Wed, 30 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married murdered bodies were hanged
हत्यायें करने के बाद हत्यारा करन हथियारों के साथ फरार - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के कुर्सेली गांव में मंगलवार को विवाहिता का शव आम के पेड़ पर लटकता मिला। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद ससुरालीजन घर में ताला डालकर फरार हो गए। गांव के एक युवक की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सांडी के बखरिया गांव निवासी रामपाल की बेटी पिंकी (28) की शादी कुर्सेली गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र रघुनाथ के साथ हुई थी। उसके चार माह का एक बेटा है। पिंकी के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन व भैंस की मांग कर रहे थे, जबकि शादी के समय दान-दहेज की तय सभी शर्तों को उसने पूरा किया था। उनकी मांग पूरी न होने के कारण शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इसकी शिकायत पिंकी ने कई बार उनसे फोन पर की थी।
विज्ञापन


लेकिन वह उसे समझाकर शांत कर देते थे। रामपाल ने बताया उसके गांव के दयाराम की भी कुर्सेली में रिश्तेदारी है। मंगलवार शाम करीब सात बजे कुर्सेली गांव निवासी रिश्तेदार ने दयाराम को फोन कर पिंकी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की जानकारी दी। इस पर वह अपने बेटे राजीव व गांव के अन्य लोगों के साथ रात करीब 12 बजे कु र्सेली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज के घर पर ताला लगा था। घटनास्थल पर पहुंचे तो  खेत में आम के पेड़ से पिंकी का शव उसी क ी साड़ी के फंदे से लटक रहा था। रामपाल ने 100 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दी। बुधवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर पति अनुज समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed