फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Looted in liquor shops on the pretext of protest

विरोध के बहाने शराब की दुकानों में लूट

Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Looted in liquor shops on the pretext of protest
नटवीर पुलिया पर देशी शराब की दुकान का चैनल तोड़ती भीड़। - फोटो : amar ujala
शहर के धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया के पास बियर की दुकान खोलने के विरोध में युवकों और महिलाओं ने बुधवार शाम हंगामा कर दिया। भीड़ ने बियर और दो देशी शराब दुकानों ने तोड़फोड़ कर करीब 63 हजार रुपये, 120 केन बियर और कई पेटी देशी शराब लूट ली। भीड़ ने मोहल्ले के तीन घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए। शराब दुकान मालिकों, सेल्समैन और मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कुछ महिलाओं और युवकों ने इदरीसगंज में देशी शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन किया था।

शाम को महिलाओं सहित 200 से अधिक लोग बियर की दुकान पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ युवकों ने देशी शराब का दुकान गेट तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर करीब करीब पांच पेटी बियर और नगदी उठा लाए। प्रदर्शनकारियों ने चार पांच केन तोड़ दिया और बाकी लेकर भाग गए। इसके बाद भीड़ इदरीशगंज की शराब दुकान की ओर बढ़ी। रास्ते में तस्लीम बानो पत्नी जमाल, कल्लू और कल्लो के घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए। इदरीशगंज की शराब दुकान का चैनल तोड़कर भीड़ अंदर घुस गए।
विज्ञापन


सेल्समैन बब्लू से धक्कामुक्की कर कई देशी शराब उठा ले गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, कोतवाल कमलेश नरायन पांडे और एसओ महिला थाना कनकलता दुबे मौके पर पहुंची। इस पर भीड़ में शामिल लोग गलियों से होते हुए भाग निकले। बीयर दुकान के ठेकेदार सर्वेश कुमार का कहना था भीड़ 120 बीयर केन और 3200 रुपये लूट ले गई। नटवीर पुलिया के सेल्समैन ने बताया कि भीड़ 33000रुपये लूट ले गई। सेल्समैन बब्लू का कहना था कि भीड़ 27हजार रुपये और शराब लूट ले गई। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed