{"_id":"5952a4844f1c1b38538b4810","slug":"lock-of-a-computer-shop-breaks-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शॉप का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर शॉप का ताला तोड़ लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट लेती फील्ड यूनिट
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए चोरों ने सोमवार रात जेठानी वाली गली में स्थित देव कम्प्यूटर शॉप का ताला तोड़ दिया। यहां से साढ़े तीन लाख नगदी समेत सात लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने जांच की। फील्ड यूनिट को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी लिए गए।
विज्ञापन
महोलिया शिवपार में विकास नगर निवासी आशीष तोमर पुत्र रामनरेश तोमर की जेठानी वाली गली में कंप्यूटर शॉप है। रोज की तरह ही आशीष सोमवार रात दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। वह मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
शटर उठाकर अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आशीष की मानें तो चोर दुकान से 3,32,000 रुपये के अलावा दो लैपटॉप, छह प्रोसेसर चुरा ले गए। उन्हाेंने बताया कि तीन दिन तक बैंकों में अवकाश के कारण बिक्री का रुपया दुकान में ही रखा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात देख फील्ड यूनिट को बुलाया। शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शातिर थे चोर
हालात देखकर पता चल रहा था कि चोर न सिर्फ शातिर थे बल्कि तकनीक के जानकार भी थे। दुकान में सीसी कैमरा लगा हुआ है, इसके बारे में चोरों को जानकारी थी। इसलिए उन्होंने कैमरे के तार काट दिए। इसके बाद सीसी कैमरे से हार्डडिस्क भी निकाल ले गए। ऐसे में पुलिस को सीसी कैमरे से भी कोई मदद मिलने की उम्मीद चोर खत्म कर गए।