{"_id":"5c2baac7bdec2256a47cc6e1","slug":"labour-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत
Tue, 01 Jan 2019 11:30 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
नन्हे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सवायजपुर निवासी अवधेश उर्फ कल्लू ने बताया कि उसके भाई सुरेंद्र उर्फ नन्हे (40) पुत्र कप्तान का शादी के बाद पत्नी से अलगाव हो गया था। वह मजदूरी करता था। सोमवार को वह काम पर गया था। रात में घर वापस नहीं आया तो मंगलवार सुबह उसकी तलाश की गई। दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना पर वह लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सुरेंद्र की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में मातम छाया है। चौकी प्रभारी सवायजपुर सुखपाल सिंह ने बताया कि वृंदावन चौराहे के पास ढाबा है। युवक वहीं से आ रहा तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।