फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kidnapped teen ager jumped from tempo, idnapper killed him

टेंपो से कूदे अपहृत किशोर को अपहर्ताओं ने कुचला, मौत

Sat, 04 May 2019 11:33 PM IST
hardoi Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
kidnapped teen ager jumped from tempo, idnapper killed him
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर गुलरिया में शुक्रवार शाम घर के पास हैंडपंप से पानी पी रहे किशोर को टेंपो सवार लोगों ने अगवा कर लिया। गांव से कुछ दूर अपहृत किशोर टेंपो से कूदा तो अपहर्ताओं ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में होली पर एक नामजद आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

रायपुर गुलरिया निवासी आकाश (14) पुत्र शिवप्रकाश गांव में ही स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार शाम वह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान प्यास लगने पर वह कुछ ही दूर पर लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी पीने चला गया। इसी दौरान वहां टेंपो से गांव निवासी ब्रजपाल, उनका पुत्र नेकराम, गांव के सत्यराम पुत्र पुत्तूलाल और रमेश पुत्र गयादीन पहुंचे। उन्होंने आकाश का अपहरण कर उसे टेंपो में डाल लिया। टेंपो को गांव से बाहर ले जाते समय मौका मिलते ही आकाश ने छलांग लगा दी। ये देख अपहर्ताओं ने टेपों से आकाश को कुचल दिया और टेंपो मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने आकाश का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। लोनार के प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नेे बताया कि आकाश के पिता शिवप्रकाश की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक की मानें तो पूछताछ में पता चला है कि नामजद ब्रजपाल के पुत्र लल्ला का मृतक के पिता शिवप्रकाश से होली में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब ब्रजपाल ने शिवप्रकाश के पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed