फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jyar Khurani from the youth who returned from Delhi

दिल्ली से लौट रहे युवक से जहर खुरानी

Fri, 21 Jul 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 21 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jyar Khurani from the youth who returned from Delhi
जिला अस्पताल में भर्ती जहर खुरानी का शिकार विकास। - फोटो : amarujala

हरपालपुर । दिल्ली से लौट रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। परिचालक ने उसे कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर बेहोशी हालत में उतार दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के बेडीजोर निवासी रामचंद्र किसानी करता है। उसका बेटा विकास (30) कुछ दिन पहले दिल्ली नौकरी करने गया था। जहां से वह गुरुवार शाम रोडवेज बस से गांव के लिए निकला था। उसने हरपालपुर तक का टिकट लिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बस हरपालपुर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में सीट पर पड़ा था। परिचालक ने उसे बस अड्डा पर ही उतार दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पिता के अनुसार बेटे ने फोन पर करीब 40000 रुपये व सामान आदि साथ में लाने की जानकारी दी थी,  उसका बैग व रुपये गायब हैं।  एसओ जावेद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed