फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jwellers byke looted

तमंचा लगाकर सराफा व्यवसायी की बाइक लूटी

Sun, 14 Jan 2018 11:30 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 14 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
jwellers byke looted
पीड़ित व्यापारी गोपाल रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंद रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार कर रहे सराफा व्यापारी से तमंचे के दम पर बदमाशों ने बाइक छीन ली। यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ के बाद शाहाबाद कोतवाली ले गई। 

विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी गोपाल रस्तोगी पुत्र देवी प्रसाद रस्तोगी की आंझी रेलवे स्टेशन के निकट स्टेट बैंक के पास गोपाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। रेलवे की पश्चिमी क्रासिंग का बैरियर बंद होने के कारण वह रुक गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और दोनों ने एक-एक तरफ से गोपाल की कनपटी पर तमंचा रख दिया। बाइक से उतरे युवक ने उनकी बाइक छीन ली और पिहानी की ओर भाग गए। दोनों युवकों के हाथ में तमंचे होने के कारण भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसी बीच यूपी 100 को जानकारी दी गई। टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद व्यापारी को लेकर पुलिस शाहाबाद कोतवाली पहुंच गई। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed