{"_id":"5b9d50b0867a557ec61edf68","slug":"issing-old-person-deadbody-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता अधेड़ का शव तालाब में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता अधेड़ का शव तालाब में मिला
hardoi
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अनिल गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात से लापता सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी अधेड़ का शव बिल्हौर-कटरा हाईवे के किनारे तालाब में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
मूल रूप से उन्नाव निवासी अनिल कुमार गुप्ता (50) पुत्र रूप नारायण 25 साल से सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में रह रहा था। वह सेल्समैन था। उसकी पत्नी मधु गुप्ता पंचायत राज विभाग के अधीन सफाई कर्मी है। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे अनिल टहलने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह लगभग दस बजे बिल्हौर-कटरा हाईवे पर स्थित ग्राम लक्ष्मणपुरवा के तालाब में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुत्र स्वप्निल मौके पर गया और शव की शिनाख्त पिता अनिल के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन