फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   inova looted from driver

चालक से इनोवा लूटी

Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
inova looted from driver
अस्पताल में भर्ती चालक भरत। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला

 पीलीभीत से बुकिंग पर आई इनोवा के चालक को महिला ने साथियों के साथ मिलकर नशीला पदार्थ खिला दिया और गाड़ी लूट ली। बेहोश चालक को सुरसा थाना क्षेत्र के खजूरमई तिराहे पर सड़क किनारे फेंक दिया। कार मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी अंतर्गत राजीव कालोनी निवासी भरत कश्यप (27) पुत्र ज्ञानी पीलीभीत के कस्बा बरखेड़ा निवासी सुरेशचंद्र पुत्र जगदीश की इनोवा चलाते हैं। इनोवा टैक्सी वाहन के रूप में पंजीकृत है। भरत की मानें तो रविवार सुबह पीलीभीत में एक महिला और दो युवकों ने शाहजहांपुर के लिए इनोवा बुक कराई। शाहजहांपुर पहुंचने पर दोनों युवक उतर गए, जबकि महिला ने शाहाबाद तक छोड़ देने की बात कही। इस पर भरत इनोवा लेकर शाहाबाद पहुंच गया। शाहाबाद में महिला ने दो और युवकों को बुलाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद चालक से लखनऊ चलने को कहा। रास्ते में ही एक ढाबे पर सबने खाना खाया। इसके बाद जब भरत को होश आया तो वह जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती था। सुरसा पुलिस को गश्त के दौरान सोमवार तड़के तीन बजे भरत खजूरमई तिराहे के पास सड़क किनारे बेहोश मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां होश आने पर उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने इनोवा मालिक सुरेशचंद्र को सूचना दी। सुरसा थाने में सुरेश ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed