फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband came in illegal relations

अवैध संबंधों में आडे़ आया पति तो करा दी हत्या

Fri, 23 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 23 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Husband came in illegal relations
पति की हत्या करवाने वाली पत्नी प्रेमी के साथ व जानकारी देते एसपी। - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास में ससुराल में रह रहे युवक की हत्या पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। एसपी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का तीन सदस्यीय पैनल गठित किया गया। शव के एक्स-रे और पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। गुरुवार देर रात मृतका की मां ने बहू व युवक के खिलाफ बेटे की गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी मनीष श्रीवास्तव (32) डीजे बजाने का काम करता था। उसने नौ साल पहले मोहल्ला आवास विकास निवासी शीतल से प्रेम विवाह किया था। उसका एक बेटा सिद्धांत (8) है। शीतल मां-बाप की इकलौती है। ससुर श्रीराम की मौत के बाद से वह ससुराल में ही रह रहा था। शादी आदि में डीजे बजाने के लिए उसने प्रगति नगर निवासी राहुल को रखा था। राहुल से उसकी काफी घनिष्ठता थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे शीतल ने राहुल को फोन कर घर बुलाया था।
विज्ञापन


दोनों स्कूटी से घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों घर लौटे और अंदर पहुंचकर चीख-पुकार मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी ऊपर के कमरे में पहुंचे तो बिस्तर पर मनीष खून से लथपथ मिला। राहुल की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम हाउस सूत्रों के अनुसार मनीष के सिर में वजनी वस्तु से हमला व चौड़े पट्टे आदि से गला घोट कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में देर रात मृतक की मां मायारानी की तहरीर पर पुलिस ने बहू शीतल और राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने मनीष की गोली मारकर हत्या की बात कही थी। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शहर कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि शीतल व राहुल ने ही मनीष की हत्या की थी। एसपी ने बताया कि दो साल से मनीष व शीतल के  रिश्तोें में खटास आ गई थी। राहुल का उसके घर आना-जाना था। इसी के चलते दोनों ने मनीष की हत्या की साजिश रची थी।



राहुल ने ही तमंचा कारतूस, बांका और तार की व्यवस्था की थी। बताया कि राहुल ने सोते समय सिर में गोली मारी थी। गोली सिर को पार करते हुए बेड में घुस गई थी। जीवित रहने की गुंजाइश न रहे इसलिए राहुल व शीतल ने तार से गला घोटा। एसपी ने बताया कि गोली का पता न चले इस लिए बांके से सिर पर हमला किया था। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। बताया कि शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed