फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hundred meters away from the old station robbed

कोतवाली से सौ मीटर दूर वृद्धा से लूट

Tue, 30 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 30 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hundred meters away from the old station robbed
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली से करीब सौ मीटर दूरी पर सोमवार दोपहर दो बदमाशों ने वृद्धा के कुंडल और चेन लूट ली। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी लेकिन नए आए कोतवाल परशुराम सिंह को रात आठ बजे तक इसकी खबर नहीं थी। शाम को तहरीर मिलने के बावजूद देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सांडी रोड निवासी डा. आरके कुशवाहा की मां रेशमा देवी (75) सोमवार दोपहर करीब दो बजे सामान खरीदने कोतवाली के करीब दुकान पर गई थी। घर लौटते समय कोतवाली से करीब सौ मीटर दूरी पर एक युवक ने वृद्धा से रास्ता पूछा। वह कुछ समझ पातीं इसी बीच दूसरा युवक आ गया। उसने भी रास्ता पूछकर वृद्धा को उलझा दिया। इसी बीच एक युवक ने वृद्धा के गले से चेन और दूसरे ने कानों से कुंडल नोच लिए। इससे वृद्धा के कान में चोट आ गई।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश बावन चुंगी की ओर भाग निकले। वृद्धा ने घर जाकर लूट की जानकारी परिजनों को दी। घरवालों ने आसपास जानकारी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। रेशमा देवी ने शाम करीब पौने चार बजे कोतवाली जाकर तहरीर दी लेकिन उन्हें रिसीविंग नहीं दी गई। शाम करीब छह परिजन दोबारा कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में बैठे दीवान ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुझे सूचना मिली थी, मैंने दिखवाया। कोतवाली के आसपास दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन किसी ने लूट की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर ही नहीं दी है। -परशुराम सिंह, शहर कोतवाल

......
अगर लूट हुई है और पीड़ित पक्ष कोतवाली आया है तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने चाहिए थी। मैं अभी कोतवाली में बात करता हूं। अगर वारदात हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराई जाएगी। - अजीत सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed