फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Historiator taunts the artist for the song

गाने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने कलाकार पर ताना तमंचा

Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Historiator taunts the artist for the song
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में नौटंकी के दौरान गाने की फरमाइश पूरी नहीं होने पर शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर ने नाचने वाली पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। माहौल बिगड़ता देख आयोजकों ने युवक को दबोच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा कब्जे में लिया। गुरुवार को आरोपी के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में बुधवार रात ग्रामीणोें ने आपस में आर्थिक सहयोग कर नौटंकी का आयोजन किया था। इसी थाना क्षेत्र के  पड़ोस के गांव मोहद्दीनपुर निवासी राम कुमार भी गांव के कुछ लोगों के साथ नौटंकी देखने गया था। रामकुमार और उसके साथी शराब के  नशे में धुत थे। नौटंकी के दौरान राम कुमार ने नाचने वाली से गाने की फरमाइश की। इस पर आयोजकों ने रामकुमार को यह कहकर समझाने का प्रयास किया कि फरमाइश आदि न करें।
विज्ञापन


कलाकार मन मुताबिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस बात पर उसने आयोजकों से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर तमंचा निकाल कर महिला कलाकार को निशाना बनाते हुए हर हाल में फरमाइश का गाना नथुनिया पर गोली मारे...को पूरा करने की धमकी दी। इस पर आयोजकों ने युवक को दबोच कर तमंचा छीन लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर एसआई सत्यवीर सिंह और कांस्टेबिल सत्येंद्र सिंह पहुंचे। वाले युवक को हिरासत में लेकर तमंचा व दो कारतूस कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वह पहले से हिस्ट्रीशीटर रहा है। बताया कि हत्या के आरोप में सजायाफ्ता है। कु छ दिन पहले ही अपील पर जेल से छूटकर आया था। कहा हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed