फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in house

घर से लाखों का माल चोरी

Sat, 27 Jan 2018 11:28 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 27 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
theft in house
चोरी गया माल दिखाती महिला। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला

अतरौली थानाक्षेत्र में घर में घुसकर चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम दखलौल निवासी रामलोटन यादव पुत्र पुतान यादव के घर में शुक्रवार रात छत के रास्ते से चोर घुस गए। उन्होंने घर में रखी नगदी और जेवरात चुरा लिए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। रामलोटन ने बताया कि चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे एक लाख बारह हजार रुपये नगद, 4 जोड़ी पायल, सोने के 2 हार, सोने की 2 अंगूठी, 1 जोड़ी झुमकी, 250 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि पुत्री गुड़िया की 24 फरवरी को शादी है। वह लोग इसकी तैयारी में लगे थे। थानाध्यक्ष डीएन मिश्र ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed