फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gimmick lasted shot, man injured

नौटंकी में चली गोली, युवक घायल

Wed, 12 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Wed, 12 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gimmick lasted shot, man injured
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के माखन खेड़ा गांव में मंगलवार रात हो रही नौटंकी में गाने की फरमाइश को लेकर हुए विवाद में चली गोली में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव निवासी एक युवक को नामजद किया है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के माखन खेड़ा गांव निवासी तुला केे लड़के का मंगलवार को मुंडन संस्कार था। उसने गांव में नौटंकी कराई थी।
विज्ञापन


नौटंकी में नाच के दौरान गाने की फरमाइश को लेकर दो पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हसीबुल पुत्र मसीदुल हसन मंच पर चढ़ गया तथा अपने मनपसंद गाने की फरमाइश की। इस पर श्रवण ने उसे मंच पर चढ़कर हुड़दंग करने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हसीबुल पर दोनों पक्ष के लोगों में गाली गलौज व हाथापाई होने लगी। इसी बीच फायरिंग होने लगी। इसमें गोली श्रवण (32) पुत्र भिखारी को लग गई।
विज्ञापन


मारपीट में श्रवण के पक्ष के मितान भी घायल हो गया। नौटंकी में गोली चलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को डाक्टरी जांच के लिए सीएचसी भेजा। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हसीबुल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed