फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   friend murder by attacking with rod

दोस्त की रॉड मारकर हत्या

Sat, 03 Mar 2018 11:06 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 03 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
friend murder by attacking with rod
गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिजनसराय में युवक ने दोस्त के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने शव रखकर हरदोई लखनऊ रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने मृतक की जेब से एक लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस के निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए। 

विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत मोहल्ला हरिजन सराय निवासी राधेश्याम (25) गुरुवार देर शाम मोहल्ले में ही रहने वाले अपने मित्र नीरज के यहां गया था। यहां दोनों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। नीरज ने घर पर ही रखी लोहे की रॉड उठाकर राधेश्याम के सिर पर जोर से मार दी। राधेश्याम वहीं गिर गया, जबकि नीरज बाजार चला गया। जब काफी देर तक राधेश्याम घर नहीं पहुंचा तो उसके छोटे भाई राजेश ने ढूंढना शुरू किया। वह नीरज के घर पहुंचा तो वहां राधेश्याम बेसुध पड़ा था। वह आसपास के लोगों के साथ उसे उठाकर सीएचसी संडीला ले गया। यहां चिकित्सक ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई और राजेश से पूरी घटना के बारे में पूछताछ की। राजेश की तहरीर पर नीरज के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नीरज को गिरफ्तार भी कर लिया गया। उधर दूसरी ओर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे तभी हरिजन सराय से गुजरते समय शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के भाई राजेश का आरोप था कि घटना के समय नीरज के साथ दो लोग और मौजूद थे। साथ ही कहा कि राधेश्याम के पास एक लाख रुपये भी थे। यह लूट लिए गए हैं। जाम लगने की सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल जगदीश यादव, एसएसआई ब्रजकिशोर सिंह, कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कोतवाल ने लोगों को जानकारी दी कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है। विवेचना के दौरान उक्त आरोपों पर भी जांच कर ली जाएगी। इस आश्वासन पर परिजन शांत हो गए और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



होली मनाने आया था
संडीला। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि घटना के समय राधेश्याम और नीरज शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां आई एक महिला के पैर छूने को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि उक्त महिला रिश्ते में राधेश्याम की भाभी लगती है। इसी को लेकर नीरज और राधेश्याम में तकरार हुई। जिसके बाद वारदात हो गई। यहां यह भी बता दें कि राधेश्याम रोजगार के लिए पंजाब में रहता था। घटना के दिन यानी गुरुवार  सुबह ही वह पंजाब से लौटकर होली मनाने के लिए घर आया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed