फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four crooks of Kanpur country arrested in Lodged truck loaded with cold drink

कोल्डड्रिंक से भरा ट्रक लूट में कानपुर देहात के चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four crooks of Kanpur country arrested in Lodged truck loaded with cold drink
लूट का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्रा। - फोटो : amarujala

संडीला। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेप्सिको से निकला कोल्डड्रिंक से लदा ट्रक लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। चारों बदमाश कानपुर देहात जिले के रहने वाले हैं, इनके कब्जे से लूटा गया कोल्डड्रिंक भरा ट्रक, दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। एक बदमाश भाग निकला, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेप्सिको की फैक्ट्री से सोमवार रात कोल्डड्रिंक लेकर निकला ट्रक निकला था। रात करीब 11 बजे ट्रक चालक के मथुरा फरहा निवासी उदवीर सिंह और हेल्पर हैदरअली ने हिंदुस्तान ढाबे खाया खाया। इसके बाद दोनों ट्रक लेकन चल दिए। ढाबे से कुछ दूर युवकों ने ट्रक को हाथ दिया और संडीला जाने की बातकहकर ट्रक में बैठ गए।
विज्ञापन


कुछ दूर चलने पर दो युवकों ने तमंचा लगाकर चालक व हेल्पर को नीचे उतार दिया और ट्रक लूट ले गए थे। उदयवीर की सूचना पर कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर मंगलवार को संडीला कोतवाली पुलिस ने लूटे की रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुरादनगर गांव स्थित यूपीएसआईडीसी छात्रावास से चार बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश भाग निकला। एसपी ने बदमाशों के नाम तौफीक पुत्र पीर मोहम्मद बंगलातले वारा, विशाल उर्फ राजपाल पुत्र इंद्रपाल निवासी मोहल्ला पाल वारा, योगेश पुत्र मोहित पारित निवासी ग्राम रनियां, नौशाद पुत्र नसीम तलईया मजरा वारा थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात बताए हैं।

बदमाशों के पास से 420 पेटी कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने भागे साथी का नाम अनिरुद्ध पुत्र विनोद बताया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रनिया स्थित पेप्सिको कंपनी मे ट्रक ड्राइवरों की मदद से चोरी करते थे।


यहां नौकरी करने के बहाने यहां यूपीएसआईडीसी हास्टल में कमरा किराये पर लेकर रहते थे। बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता में एएसपी पूर्वी ज्ञानन्जय सिंह, एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed