फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former head of the theft of millions from home

पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी

Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Former head of the theft of millions from home
चोरी - फोटो : अमर उजाला

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में पूर्व प्रधान के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह परिजनों के जागने पर वारदात की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत किसगांव के मजरा पूरनपुर निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र के पुत्र मोहित की सात जुलाई को शादी हुई थी। अभी उसके घर में नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा था। महेंद्र, उसकी पत्नी व अन्य सदस्य छत पर सोए थे। पुत्र मोहित व पत्नी कमरे के अंदर सोए थे। सुबह जागने पर महेंद्र की पत्नी नीचे आई तो कमरे के दरवाजे खुले थे तथा अंदर रखे बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। कमरे की फर्श पर सामान व कपड़े बिखरे पड़े थे, जबकि बक्से के अंदर से नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। जांच की गई तो पता चला कि सोमवार देर रात घर के पीछे की दीवार से चोर छत पर चढे़ थे। छत से सीढ़ियों के  सहारे घर के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर कोतवाल आरपी सिंह मौके पर पहुंचे तथा पड़ताल की। उन्होंने बताया कि कमरे में रखे बक्सों के ताले टूटे मिले थे। महेंद्र ने 60 हजार रुपये की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी होेने की बात कही है। तहरीर में नगदी चोरी होने का जिक्र किया गया है। गहनों की सूची बाद में देने की बात कही है। महेंद्र के मुताबिक लगभग 10 से 12 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि  महेंद्र के पुत्र मोहित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बताए मुताबिक घर से कुछ दूरी पर चार पहिया वाहन के टायरों के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर चार पहिया वाहन से चोरी का सामान ले गए हैं। चोरों को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed