फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer's cut throat and killed in hardoi

किसान की गला रेत कर हत्या

Mon, 14 Nov 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 14 Nov 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
Farmer's cut throat and killed in hardoi
murder

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के  कंडहुना गांव निवासी युवक की सोमवार को गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक खेत में मिली। वह सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

देहात क ोतवाली क्षेत्र के कंडहुना गांव निवासी राम नरेश (40) पुत्र सियाराम सोमवार सुबह 10 बजे खेत पर जाने की बात कहकर निकला था।

लगभग 11 बजे खेताें की तरफ गए ग्रामीणों को उसकी लाश जगतपाल के खेत में मिली। उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। हत्यारों ने सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया था । सूचना पर कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने रंजिश आदि से इंकार करते हुए अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।  मृतक के बड़े भाई राजेश तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज क ी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। क ोतवाल ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed