{"_id":"5904dc034f1c1b2612c0c581","slug":"exploitation-of-maid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती का शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
युवती का शोषण
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। थाना क्षेत्र निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक दो साल तक शोषण करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया है। युवक कन्नौज के छिबरामऊ का है। आरोपी की बहन की पीड़िता के गांव में ब्याही है। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने गुरुवार को एसपी विपिन मिश्र को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि करीब तीन साल पहले पड़ोसी युवक की शादी कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में हुई थी। पड़ोसी नवविवाहिता से उसकी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
लगभग दो साल से महिला के भाई का गांव आना-जाना था। तभी उससे मुलाकात हुई। बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। पीड़िता ने बताया कि युवक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व वह गर्भवती हो गई। युवक को बताया तो उसने गर्भ गिराने को कहा। पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद भी युवक उससे मिलता रहा और दबाव बनाता रहा। बात न मानने पर उसने शादी से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि उसने थाने पर तहरीर दी थी। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
उसने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ ओपी सिंह ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।