फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   During the election the two sides clash , stones

चुनाव के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Sat, 17 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
During the election the two sides clash , stones
तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह पर हिंसा हुई। विकास खंड बावन के
विज्ञापन
महोलिया शिवपार में तो फर्जी मतदान को लेकर हुए विवाद में दो गांवों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक उपद्रव होता रहा। इसमें कई लोगों को चोटें आई। पुलिस कर्मी तो मूकदर्शक बने रहे लेकिन फोर्स पहुंचने के

बाद स्थिति काबू में आई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया। विकास खंड बावन की ग्राम सभा महोलिया शिवपार में शनिवार को फर्जी मतदान को लेकर जमकर बवाल हुआ। प्राथमिक विद्यालय महोलिया शिवपार में पोलिंग बूथ संख्या 43, 44, 45 और 46 पर सुबह से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा लेकिन अचानक दिन में करीब पौने

11 बजे दो युवकों में फर्जी मतदान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। युवक नसीर और शोएब वोट डालने आए थे। शोएब ने नसीर पर कई बार वोट डालने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों में पहले तो कहासुनी शुरू हुई। उसके बाद धक्कामुक्की होने लगी। इसमें नसीर की पत्नी के चोट आने पर बात बढ़ गई। तभी मढ़िया गांव के तमाम लोग

लाठी-डंडों से लैस होकर आते दिखाई दिए। जिस पर महोलिया शिवपार से भी तमाम लोगों ने लाठी डंडे निकाल लिए। दोनों पक्षों की ओर से पहले तो लाठियां चटकीं। उसके बाद पथराव शुरू हो गया। इसमें कई के सिर फटे और मामूली चोटें आईं। पोलिंग बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने देखते रहे। बलवा करीब एक घंटे तक चलता रहा और

पुलिस फोर्स आने के बाद लोग तितर बितर हुए। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पीएसी ने किया फ्लैग मार्च
महोलिया शिवपार में फर्जी मतदान को लेकर काफी बवाल हुआ। जिसके बाद लोगाें को तितर बितर करने तथा शंातिपूर्ण मतदान कराने के लिए पीएसी बुलानी पड़ी।  दोपहर करीब एक बजे पीएसी पहुंची, जिसने महोलिया शिवपार की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed