फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drowning in a pond of youth who went to sell vegetables

सब्जी बेचने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत

Sat, 08 Jul 2017 10:07 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Sat, 08 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Drowning in a pond of youth who went to sell vegetables
बरेली के तालाब
कछौना। सब्जी बेचने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहाई गांव निवासी नत्थूलाल (45) सब्जी बेचने का काम करता था। उसने खेत में घुइयां की फसल बोई थी। गुरुवार को करीब चार बजे वह घुइया बेचने पड़ोस के गांव पतसेनी जाने की बात कहकर पैदल घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं आया। इस पर परिजनों को फिक्र हुई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद से परिजन रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह नत्थूलाल का बेटा जितेंद्र पिता की खोजबीन करते पतसेनी गांव के तालाब की तरफ पहुंचा।  उसे तालाब में पिता का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से जितेंद्र ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी शिववती ने आरोप से इनकार किया है। उसका कहना है कि पति शराब पीने का आदी थी। शराब के नशे में ही पैर फिसलने से तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। एसओ नजमुल हसन नकवी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed