{"_id":"59208ab64f1c1bd91af23aae","slug":"death-of-young-man-s-grueling-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हरदोई
Updated Sat, 20 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिना सवारी के दौड़ी अटारी जबलपुर स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के डम्मरपुरवा निवासी युवक की शनिवार को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह शौच के लिए निकला था। रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
बघौली थाना क्षेत्र के डमरपुरवा निवासी सीताराम का बेटा हरिनाम (27) शनिवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए निकला था। गांव के कु छ दूरी से रेलवे लाइन निकली है। हरिनाम रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो गया।
हादसे के समय आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने किसी आरोप से इनकार किया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।