फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cut down on illegal aunt uncle

चाची से अवैध संबंध में चाचा को काट डाला

Mon, 14 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 14 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cut down on illegal aunt uncle
जिला अस्पताल में बिलखती मृतक की पत्नी दिव्या। - फोटो : अमर उजाला

बावन/लोनार।  लोनार क्षेत्र के फदनापुर गांव में शनिवार देर रात हम उम्र चाची से अवैध संबंध में बाधक चाचा की युवक ने बांके से हमला कर हत्या कर दी और चश्मदीद दादी को भी मरणासन्न कर दिया। दादी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या का मुख्य आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के  फदनापुर गांव निवासी स्व. रामहरी के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा वीरेंद्र करीब चार महीने पहले एआरटीओ के पद से रिटायर हुआ है। दूसरे नंबर का बेटा सुरेंद्र शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव में रहता है। तीन बेटों की मां गोदावरी गोदावरी (75) गांव में अकेली रहती थी। छोटा बेटा शैलेंद्र (35), पत्नी दिव्या (28) और भतीजे रोशन पुत्र सुरेंद्र (28) के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था।

विज्ञापन

 

 

शैलेंद्र के एक चार साल का बेटा अंश (4) है। करीब पांच दिन पहले शैलेंद्र पत्नी, बेटे और भतीजे रोशन के साथ दिल्ली से लौटा था। शैलेंद्र की ससुराल हरदोई के राधानगर मोहल्ले में है। दिल्ली से लौटते शैलेंद्र पत्नी व बेटे के साथ राधानगर में रुक गया। जबकि रोशन पिता के पास उधरनपुर चला गया। गुरुवार को शैलेंद्र परिवार के साथ मां के पास चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार रात को रोशन भी फदनापुर पहुंच गया। खाना खाने के बाद सभी बरामदे में सो गए। शैलेंद्र और रोशन एक चारपाई पर थे। दिव्या बेटे के साथ और गोदावरी बहू के बगल की चारपाई पर सोयी थी। रात में शैलेंद्र और गोदावरी के सो जाने के बाद रोशन व दिव्या दूसरे कमरे में चले गए। आहट होने पर उसकी नींद खुल गई।

 

 

कमरे में रोशन और दिव्या आपत्तिजनक स्थिति में थे। विरोध करने पर रोशन ने चाचा शैलेंद्र पर बांके से हमला कर दिया। चीख सुनकर गोदावरी की भी नींद खुल गई। इस पर रोशन ने दादी पर भी वार कर दिया और बांका फेंककर भाग निकला। इसके बाद दिव्या ने चीखना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।


 

 

रात करीब 2 बजे ग्रामीण ने लोनार थाने फोन किया। इस पर कोतवाल एके राय गांव पहुंचे और शैलेंद्र व गोदावरी को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोदावरी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर रोशन और दिव्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed