{"_id":"58f2619a4f1c1b1c11cf603f","slug":"crushing-the-loader-and-killing-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से कुचलकर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर से कुचलकर वृद्ध की हत्या
हरदोई
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए परिजन और ग्रामीण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शनिवार को सरेबाजार लोडर से कुचलकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने अनंगपुर-जलालाबाद रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पीड़ित पक्ष ने आमतारा गांव के लोडर मालिक और चालक के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव चकराछा निवासी हरीराम (60) पुत्र लालाराम शनिवार शाम पड़ोस के गांव आमतारा में गेहूं में रखने के लिए कीटनाशक लेने गया था। कीटनाशक लेकर वह शाम करीब पांच बजे पैदल जा रहा था। आमतारा गांव में ही जलालाबाद की ओर से आए लोडर ने वृद्ध को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने तीन बार चालक पर लोडर चढ़ाया, इसके बाद वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिवार और ग्रामीण पर पहुंच गए। पास स्थित एक दुकानदान ने परिजनों को बताया कि चालक ने तीन बार वृद्ध को कुचला। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों ने आमतारा गांव निवासी लोडर मालिक और चालक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की बात कही, इस पर भीड़ भड़क गई और अनंगपुर-जलालाबाद रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसओ पचदेवरा शेर सिंह मौके पर पहुंचे और लोडर चालक व मालिक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने लोडर चालक और लोडर मालिक के खिलाफ पचदेवरा थाने में तहरीर दी है। एसओ शेर सिंह का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।