फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crop farmers who kept killing

फसल रखा रहे किसान की हत्या

Wed, 30 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 30 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Crop farmers who kept killing
सांडी थाना क्षेत्र के  कुटिला नवाबगंज गांव में खेत में मक्का की फसल की
विज्ञापन
रखवाली कर रहे किसान का शव बुधवार को मचान के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज

कराई। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सांडी थाना क्षेत्र के कुटिला नवाबगंज निवासी मुलायम का पुत्र रामौतार (50) खेती बाड़ी का कार्य करता था। उसका कुछ साल से करीब ढाई बीघे खेत के लिए परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात वह खेत में खड़ी मक्का की फसल की रखवाली के लिए गया था। बताते हैं वह रात में खेत में ही

बनी मचान पर जाकर सो गया। सुबह उसका शव मचान के नीचे पड़ा था और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

इस दौरान पुलिस ने मचान के एक डंडे में खून लगा देखा जिससे हत्या की आशंका बढ़ गई है। मृतक की मां कमला देवी ने गांव के साधू और उसके पुत्र कन्हैयालाल के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंचार्ज ने आरोपी साधू को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed