{"_id":"5a92f8834f1c1bb1208bb406","slug":"couple-arrested-in-father-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिता के हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसपी विपिन कुमार मिश्रा व पकड़े गए दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या संपत्ति के लालच में करने की बात पकड़े गए आरोपी पुत्र और बहू ने स्वीकार की है। पुत्र ने बताया कि पिता उसकी संपत्ति को बहन और चाचा को देना चाहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी प्रीतम सिंह (70) की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को प्रीतम सिंह को उसके पैतृक गांव अंटवा थाना सुरसा में बांका, लाठी डंडोें से पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में प्रीतम की पुत्री गीता पत्नी यादूनाथ निवासी छछेटा थाना टड़ियावां ने भाई रमेश और भाभी शैलेंद्री उर्फ रेशमा के विरुद्ध संपत्ति के कारण हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से दंपति फरार थे। आरोपियों को गौरापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रीतम की पहली पत्नी से पुत्र रमेश और गीता हैं। पत्नी की मौत के बाद उसने ऊषा से शादी कर ली थी और उसके साथ देहात कोतवाली के प्रगति नगर में रहता था। रमेश ने बताया कि उसके पिता उसकी संपत्ति को बहन गीता और चाचा विष्णु को देना चाहते थे। जिसका वह विरोध कर रहा था। जब पिता गांव आए तो उनसे जमीन का बैनामा करने को कहा तो मना कर दिया। जिस पर विवाद हो गया और उसने उन पर हमला बोल दिया। एसपी ने बताया कि उनके पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है। वहीं शैलेंद्री ने बताया कि जब उसके ससुर घर पर आए तो वह बर्तन साफ कर रही थी। उसने उससे जमीन देने की बात कहीं जिस पर वह गाली गलौज करने लगे। इतने में उसके पति रमेश आ गए और विवाद शुरू हो गया। जिस पर पहले उन पर डंडों से हमला किया बाद में बांका मार दिया और दोनों लोग कमरा बंद कर वहां से निकल गए।
विज्ञापन