{"_id":"5b6499564f1c1b05468b5b78","slug":"chaukidar-injured-in-fyring","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को मारी गोली
hardoi
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे से घर वापस जा रहे आटामऊ गांव निवासी बाइक सवार चौकीदार पर रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही तीन लोगों ने फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के पीछे प्रधानी की रंजिश वजह बताई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आटामऊ निवासी शैलेंद्र (26) पुत्र राजेंद्र गांव का चौकीदार है। गुरुवार रात लगभग 10 बजे शैलेंद्र कस्बे से बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में गांव के बाहर घात लगाए बैठे गांव के ही मुहिम पुत्र मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ पुत्र मजीद व कामलू पुत्र बुद्धा ने शैलेंद्र को रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। विरोध पर आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली शैलेंद्र के पैर में जा लगी। शैलेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इस बीच अतरौली से बाइक से घर वापस जा रहा शैलेंद्र का भाई मुनीस और उसका बहनोई छुटक्के मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा थाना अतरौली मौके पर आ गए। इनको देखकर आरोपी भाग गए। घायल शैलेंद्र को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाली जगदीश यादव ने बताया कि घायल के चचेरे भाई शिवनारायन की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रधानपति की हत्या में आरोपी जा चुके हैं जेल
संडीला। आटामऊ के चौकीदार शैलेंद्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी कुछ माह पूर्व हुई गांव निवासी प्रधान गोमती देवी के पति गोविंद की हत्या में नामजद हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व ही आरोपी जमानत पर रिहा हुए हैं। शैलेंद्र ग्राम प्रधान गोमती का भतीजा है। परिजनों ने बताया कि प्रधानपति गोविंद के हत्यारोपियों ने प्रधानी की रंजिश के चलते ही शैलेंद्र पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन