फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke thief arrested in checking

चेकिंग में पकड़ा गया बाइक चोर

Wed, 29 May 2019 11:57 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 29 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
byke thief arrested in checking
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखकर पुलिस ने मंगलवार रात गुलाब बाड़ी चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना नंबर की बाइक लेकर आ रहे युवक को रोका तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार ली। उसकी निशानदेही पर ककरा खेड़ा गांव के पास से चोरी की दो और बाइकें बरामद हुईं हैं।

विज्ञापन

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह पुलिस टीम के साथ गुलाब बाड़ी चुंगी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच कस्बे की ओर से आ रहा युवक चेकिंग होते देखकर बाइक घुमाने लगा। शंका होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी बाइक पर नंबर नहीं था। युवक ने अपना नाम मानवेंद्र सिंह निवासी ग्राम धन्नूपुरवा कोतवाली शहर बताया। उसने हरदोई मंडी से बाइक चुराने की बात कुबूल ली। इसका शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है। पूछताछ में शातिर ने बताया कि उसने ककरा खेड़ा गांव के पास झाड़ियों में दो और बाइकें छिपाई हैं, इन्हें, पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed