{"_id":"5c44b83abdec2211a00c6ed6","slug":"byke-looted-from-suger-mill-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही बताकर चीनी मिल कर्मी से बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही बताकर चीनी मिल कर्मी से बाइक लूटी
Sun, 20 Jan 2019 11:34 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां स्थित चीनी मिल से लौट रहे कर्मी को हरदोई-पिहानी मार्ग पर बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। उन्होंने खुद को सिपाही बताकर उसकी बाइक लूट ली। उधर से गुजर रही यूपी 100 की टीम ने हेलमेट लेकर पैदल जा रहे कर्मी से पूछताछ की तो घटना का पता चला। रात में ही हरियावां थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी गोविंद मिश्रा पुत्र माया प्रकाश हरियावां चीनी मिल में केनयार्ड में पर्ची टैगिंग का कार्य करता है। शनिवार दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक की शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद वह बाइक से वापस पिहानी जा रहा था। हरदोई पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत भीठी तिराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। बताया कि वह लोग पुलिस के सिपाही हैं। बाइक सवार युवकों ने गोविंद मिश्रा से आधार कार्ड और पैनकार्ड मांगा। चाबी छीनकर बाइक लेकर फरार हो गए। इसी दौरान यूपी 100 की टीम गश्त करते हुए उधर पहुंची तो गोविंद से पूछताछ की। थानाध्यक्ष हरियावां फूलचंद्र सरोज को घटना से अवगत कराया। एसओ ने भी पीड़ित से पूछताछ की। आधी रात के बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया जाना गलत है। पूरे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।