फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bolero collided with bike, brother-in-law's life

बाइक में बोलेरो की टक्कर, गई जीजा-साले की जान

Fri, 08 Dec 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 08 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with bike, brother-in-law's life
मृतकों के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
सांडी थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा हाईवे पर गुरुवार देर शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। ये हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी सिर पर आईं गंभीर चोटें इनकी मौत का कारण बनीं।  
विज्ञापन


हरपालपुर थाने के गांव नादखेड़ा निवासी प्रवीण (27) पुत्र रामप्रकाश दो साल से अपनी ससुराल सांडी थाने के गांव नेकपुर हातिमपुर में रहते थे। गुरुवार को प्रवीण अपने साले दिनेश (25) पुत्र बृजलाल के साथ बाइक से बिलग्राम तहसील गए थे। देर शाम लौटते समय हाईवे पर ग्राम मुरौली कठेरियान के पास बाइक सवारों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर सांडी थाना पुलिस आई। उस समय दोनों के सिर से खून बह रहा था। एंबुलेंस के जरिए दोनों को सीएचसी भेजा गया। यहां से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इनके पास मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना भिजवाई तो रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed