{"_id":"6533c9a4de27c19b1b50563b60de356a","slug":"belt-throat-tightly-student-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्ट से गला कसकर छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेल्ट से गला कसकर छात्र की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा थाना क्षेत्र में बेल्ट से गला कसकर एक छात्र की हत्या कर शव बाग
विज्ञापन
में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचनामा भर
पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों
पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी बाबूराम के यूकेलिप्टस के बाग में शुक्रवार को एक 11 साल के बच्चे का शव पड़ा मिला। वह स्कूल की ड्रेस पहने था और उसकी बेल्ट से गला कसा हुआ था। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सियाराम मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। उसकी स्कूल ड्रेस पर विद्यालय का नाम देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी। छात्र जनपद
शाहजहांपुर के कस्बा अल्लागंज निवासी चंद्र प्रकाश का पुत्र सुमित था। वह कक्षा चार का छात्र था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसका पुत्र गुरुवार की शाम को पांच बजे घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। तबसे उसका पता नहीं चल रहा था। घटना के विषय में बताया कि उनके मकान में हरिविलास चौहान पत्नी के साथ रहते
हैं। उनके घर पर सोनू नाम के एक युवक का आनाजाना है। इस पर उन्हाेंने एतराज जताया था और उनसे घर को खाली करने को कह रहे थे। इस पर कई बार विवाद हुआ था। गुरुवार को विवाद के दौरान सोनू ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि उन्हीं तीनों लोगों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष सियाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।