फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attempting to abduct children

बच्चों को अगवा करने का प्रयास

Thu, 27 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 27 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम बघनऊ खेड़ा स्थित

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल में पढ़ने जा रहे पांच बच्चों को मार्शल सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया।

बच्चाें के शोर मचाने पर मार्शल सवार भाग निकले। बच्चों को सरेआम अगवा करने के प्रयास से इलाके में सनसनी मच गई है। इससे बच्चों के अभिभावक दहशत में हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पहले भी पड़ोस के गांव के बच्चों को उठाने का प्रयास किया जा चुका है। थानाध्यक्ष कछौना ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

बुधवार को बघनऊ खेड़ा गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र प्रदीप, धर्मेंद्र, छात्रा जूली, कक्षा तीन का छात्र रवींद्र, और कक्षा दो का सूरज सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जा रहे थे। स्कूल से कुछ दूर पहले उनके पीछे एक सफेद मार्शल आकर रुकी।

मार्शल सवार युवकों ने बच्चाें को स्कूल तक छोड़ने का झांसा देकर मार्शल में बैठने को कहा। जब बच्चों ने मना किया तो जबरन बच्चों को उठाने लगे। यह देख बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों को शोर मचाता देख मार्शल सवार भाग गए। इसके बाद डरे सहमे बच्चेे घर की ओर दौड़ पड़े।

मामले की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक नवीन पटेल को को हुई तो वे बच्चों के घर गये। बच्चों को समझा बुझाकर किसी तरह विद्यालय लाये।

लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पड़ोस के गांव में भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। प्रधानाध्यापक नवीन पटेल ने बताया इस घटना से विद्यालय के बच्चे डरे सहमे हैं। परिजन भी दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed