फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   At the police station, beaten and killed young man

थाने में युवक को पीटकर मार डाला

Tue, 21 Feb 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 21 Feb 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
At the police station, beaten and killed young man
माधौगंज में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

माधौगंज। आपस में ही मारपीट होने के बाद बहन संग रिपोर्ट दर्ज कराने गए युवक को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया। सोमवार की सुबह युवक की थाने में मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर हरियावां सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसपी ने मौके पर जाकर परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर गुस्साए लोग शांत हो गए। दोपहर बाद शव को पंचनामे के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा सका। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुंशी सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 120 बी में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी राजेश (40) पुत्र फूलचंद अपने बहनोई रामदुलारे निवासी चंदौली के घर पर रहता था। उसके बहनोई रामदुलारे और उसके सगे भाई उमाशंकर पुत्र रामभरोसे में रविवार को मारपीट हो गई थी। इस पर उमाशंकर ने रामदुलारे और राजेश के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई थी। शाम को वह बहन रामदुलारी के साथ एनसीआर दर्ज कराने थाने पहुंचा। दीवान रामसेवक वर्मा ने रामदुलारी की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर राजेश को मारपीट का आरोपी बताकर थाने पर बैठा लिया और उसकी बहन को जाने दिया। आरोप है कि सुबह परिजनों को सूचना मिली कि राजेश की तबियत थाने में अचानक बिगड़ गई है। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पाते ही परिजन सीएचसी की ओर दौड़े और वहां पर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। सीओ हरियावां श्यामनाथ त्रिपाठी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने।  थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने मौके पर परिजनों को बताया कि राजेश सोमवार क ी सुबह सात बजे शौच जाने की बात कह रहा था। इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस राजेश को सीएचसी में भर्ती कराने ले गई थी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आला अधिकारियों को सूचना दी कि पुलिस ने शव का पंचनामा करने का प्रयास किया, लेकिन परिजन व ग्रामीण पुलिस पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसपी चंद्रप्रकाश और एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बहनोई रामदुलारे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुंशी को निलंबित करने का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने शव का पंचनामा तहसीलदार बिलग्राम राजेश कुमार की मौजूदगी में कराया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रामदुलारे की तहरीर पर मुंशी रामसेवक वर्मा, उमाशंकर पुत्र रामभरोसे, संदीप पुत्र गंगाराम, बबलू, अनिल पुत्रगण उमाशंकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 120 बी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed