{"_id":"59666e634f1c1b87478b4674","slug":"ashoka-s-dna-to-be-matched-by-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से मैच कराया जाएगा अशोक का डीएनए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से मैच कराया जाएगा अशोक का डीएनए
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। उन्नाव निवासी अशोक की पहचान के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने अशोक की मां को इसके लिए बुलाया है। मां-बेटे का डीएनए मैच होने पर ही अशोक की पहचान पुख्ता हो सकेगी। जबकि मंगलवार देर रात पुलिस ने अशोक की पत्नी की तहरीर पर पेठा फैक्ट्री के दोनों साझेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही हत्याकांड का खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम-हरदोई रोड के किनारे कमरौली गांव के बाहर सोमवार को कार समेत मानव कंकाल मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस कार के प्लेट व चेचिस पर लिखे नंबर के आधार पर उन्नाव के बांगरमऊ निवासी छोटेलाल कटियार तक पहुंची थी। मंगलवार को उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सैदानी गांव निवासी सुनीता परिजनों के साथ सुरसा थाने पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस के पास से मिले कड़े के आधार पर पूरी तरह जली कार में मिले मानव कंकाल की पहचान पति अशोक (30) पुत्र चंद्रपाल के तौर पर की थी। बताया था कि पति बांगरमऊ ब्लाक में सफाईक र्मी था। उसने बताया था कि बांगरमऊ ब्लाक में नलकूप विभाग के जेई विवेक तिवारी पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी बख्शी का तालाब लखनऊ व बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ताजपुर मुर्तजापुर निवासी नवीन कटियार पुत्र छोटेलाल के साथ पांच साल पहले पेठा फैक्ट्री खोली थी जिसमें पति ने पांच लाख रुपये लगाए थे। एक साल से फैक्ट्री बंद है। पति दोनों साझेदारों से रुपये मांग रहे थे। इसी वजह से दोनों ने उसकी हत्या कर शव कार समेत जला दिया। सुनीता उर्फ सुमन की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात विवेक और नवीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी पुलिस अब मां बेटे का डीएनए मैच कराएगी। दोनों के डीएनए मैच होने के बाद ही अशोक की पहचान पर कानून की मुहर लगेगी। एसओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को अशोक की मां को डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बुलाया गया था। किसी काम की वजह से वह नहीं पहुंची। बताया कि कोर्ट से भी डीएनए टेस्ट के लिए अनुमति मांगी जाएगी। कहा कि मां-बेटे के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आगे क ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन