फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Armed miscreants ransacked home

सशस्त्र बदमाशों ने घर पर धावा बोला

Thu, 13 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 13 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Armed miscreants ransacked home

लोनार थाना क्षेत्र में एक घर पर सशस्त्र बदमाशों ने

विज्ञापन
धावा बोलकर गृह स्वामी को बंधक लिया और लूटपाट का प्रयास किया। गृह स्वामी के चीखने पर पड़ोसियों ने हवाई फायरिंग की तो बदमाश गोलियां चलाते हुए भाग निकले। बदमाशों की फायरिंग में एक युवक बाल बाल बचा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी अखिलेश गौतम पुत्र चोबर की बावन कस्बे में फोटो स्टूडियो की दुकान है। मंगलवार की रात वह घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे पांच असलहेधारी बदमाश उनके घर में घुस आए और असलहे के दम पर उन्हें बंधक बना लिया।

वे घर में रखे सामान की जानकारी करने लगे। इसी बीच मौका मिलने पर वह चीख उठा। इस पर उसके पास पड़ोसी जाग गए और उन लोगों ने छत पर पहुंच कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बदमाश उसको छोड़कर भाग खड़े हुए।
जाते हुए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

इससे गांव निवासी  शोभित बाल बाल बचा। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष लोनार हेमंत राव और बावन चौकी प्रभारी राम लाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में छानबीन की। घटना से गांव में दहशत है। इस संबंध में अखिलेश ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed