फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anarchy of the Chaos at the Dhobiya Ashram, beaten by the students of Mahant

धोबिया आश्रम पर अराजकतत्वों का हंगामा, महंत के शिष्यों को पीटा

Thu, 29 Jun 2017 11:59 PM IST
हरदोई, अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anarchy of the Chaos at the Dhobiya Ashram, beaten by the students of Mahant
मारपीट - फोटो : प्रत‌िकात्मक

पिहानी। इलाके के प्रसिद्ध तपोवन व सिद्धाश्रम धोबिया पर गुरुवार को कुछ अराजक तत्वों ने जमकर बवाल किया। विरोध करने पर युवकों ने आश्रम के संत के शिष्यों के साथ मारपीट की। महंत से घटना की जानकारी मिलने के बाद यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंच गई और युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

धोबिया आश्रम के महंत स्वामी नारायणानंद ने बताया कि गुरुवार की दोपहर ढाई बजे आश्रम पर अमित पुत्र सुरेश जायसवाल, सरोज पुत्र मनोज, अनुराग उर्फ अन्नू निवासीगण कैथा टोला कस्बा व कोतवाली महोली (सीतापुर) तथा रोहित आर्य पुत्र राज कुमार निवासी भटा टोला महोली के साथ आए थे।

विज्ञापन



सभी लोग आश्रम पर शराब पीकर जुआ खेलने लगे। उनके शिष्य वीरेश पुत्र जंटर तथा मनसुख ब्रह्मचारी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनो के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने यूपी- 100 पुुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस के आने से पहले ही कुछ आरोपी भाग गए। जबकि कुछ को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। महंत ने कोतावली में तहरीर दी है, कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed