{"_id":"57e2d2f94f1c1bff44a83d79","slug":"after-three-months-of-marriage-noose-was-found-hanging-on-the-carcasses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीन महीने बाद फंदे पर लटका मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के तीन महीने बाद फंदे पर लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के फत्तेपुर ठठिया गांव में मंगलवार को विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। उसकी तीन महीना पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। बुधवार को मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के मुडेला गांव निवासी मैकूलाल ने पुत्री इंद्रेश कुमारी की शादी 10 जून को फत्तेपुर ठठिया निवासी मनोज के साथ की थी। मंगलवार को दोपहर बाद ससुराल में उसका शव फांसी पर लटकता मिला। विवाहिता के भाई राजेश ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। मंगलवार को दोपहर मनोज ने फोन करके बताया कि इंद्रेश की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इस पर वह गांव के कुछ लोगों के साथ इंद्रेश की ससुराल पहुंचा। जहां पर इंदेश का शव कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। मायके पक्ष की सूचना पर प्रभारी कोतवाल गोपाल नारायण ने पूछताछ की। पति मनोज ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग दस बजे तबियत खराब होने की बात कहकर कमरे का दरवाजा बंद कर लेट गई थी। दोपहर एक बजे उसका हाल जानने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन कई बार दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो इंद्रेश का शव फांसी पर लटक रहा था।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मृतका के भाई राजेश की तहरीर पर पति मनोज, जेठ कैलाश तथा सास रामश्री के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।