फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of rape on cousin

चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 16 Jul 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 16 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape on cousin
rape - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी में किशोरी के खुदकशी कर लेने के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। शव के पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता ने पारिवारिक भतीजे पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की मानें तो दुष्कर्म से आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।

विज्ञापन


    थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी संगीता (15) पुत्री ताराचंद्र ने शनिवार की दोपहर अपने घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकशी कर ली थी। घटना के समय पिता ताराचंद्र खेतों पर गया हुआ था, जबकि मां रामदेवी शौच के लिए खेतों मे गई हुई थी।
विज्ञापन


मृतका की बड़ी बहन गीता घर पर थी, लेकिन घटना के बारे में तब पता चला जब मां रामदेवी घर आयीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फौरी तौर पर हुयी पूछताछ के दौरान ताराचंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसने संगीता को कुछ कारणों के चलते डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर संगीता ने खुदकशी कर ली। उधर, दूसरी ओर रविवार को जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो ताराचंद्र के बोल बदल गए। ताराचंद्र ने भतीजे पर संगीता से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। ताराचंद्र ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 9 बजे संगीता शौच के लिए खेतों की ओर गई थी।

इसी बीच उसके भतीजे ने संगीता को गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। उसने बताया कि वह भी उधर से शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में पुत्री के चीखने की आवाज सुनकर रुक गया। ताराचंद्र की मानें तो उसने  भतीजे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।


शाम को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में फांसी का फंदा लगने के कारण सांस की नली अवरुद्ध होने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पिहानी के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आयी है। पिता ने खुद ही किशोरी को डांटने और इसके कारण किशोरी के खुदकशी करने की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed