{"_id":"5c967cb9bdec2214530f9faf","slug":"91553366201-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर 30 हजार लूटे, विरोध पर मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा में बदमाशों ने घर में घुसकर 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर मकान मालिक के भतीजे को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले में मकान मालिक भी जख्मी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी धनीराम (30) पुत्र रंजीत ने बताया कि शुक्रवार शाम दो लोग उसके घर में लूट के इरादे से घुस आए। उसके भतीजे संदीप (15) पुत्र साहब लाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया। चाकू लगने से संदीप घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे धनीराम पर भी बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों के हमले में धनीराम भी घायल हो गया। बदमाशों ने घर में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। धनीराम की माने तो उसने ट्रैक्टर की किस्त अदा करने के लिए रुपये रखे थे। संदीप की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष टड़ियावां सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।