{"_id":"5b103c794f1c1bf66e8b59cf","slug":"91527790713-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Updated Thu, 31 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के बहाने एक साल तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यथा सुनाई। एएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि मल्लावां कोतवाली का निवासी चंद्र पाल मार्च 2017 में उसे ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर शहर ले आया था। जहां पर उसका पति भी साथ में आया था। युवक ने उसके पति को मारपीट कर भगा दिया और उसको कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इससे वह गर्भवती हो गई और उससे एक बच्ची को जन्म दिया। उसने आरोप लगाया कि युवक हर रोज एक नए युवक के साथ आता है और उससे वेश्यावृत्ति कराने के लिए प्रताड़ित करता है। उसने उसके साथ मारपीट कर उसके कान के कुंडल, पायल, मंगलसूत्र और बैंक से 20000 निकलवा लिए। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
-महिला ने लड़की को दिया जन्म
-एएसपी ने एसओ को दिए जांच के आदेश