फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   आपस में भिड़े परिवार के लोग, रिपोर्ट

आपस में भिड़े परिवार के लोग, रिपोर्ट

Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़े परिवार के लोग, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलग्राम। नगर के मोहल्ला सुल्हाड़ा में गुरुवार को एक ही परिवार के कुछ लोगों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला सुलहाड़ा निवासी सुधीर कुमार पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि घरेलू विवाद में परिवार के प्रेम प्रकाश, सतेंद्र, विवेक, कृष्ण कुमार और लक्ष्मी देवी ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से लक्ष्मी देवी पत्नी महेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका आरोपियों से विवाद हो गया था, विवाद से नाराज होकर आशीष, सुधीर, किरन व दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सीएचसी से इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि इस दौरान बीच बचाव करने आई पड़ोस में रहने वाली लज्जावती भी घायल हो गई। कोतवाल सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- मारपीट में परिवार के तीन लोग घायल
- मोहल्ला सुल्हाड़ा में हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed