फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के साथ धक्का मुक्की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलग्राम (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर में बुुधवार की रात नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी मिलने के बाद डॉयल 100 के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां विवाद कर रहे लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया और हंगामा कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी सालिग राम ने खड़ंजा उखाड़ कर पानी का पाइप तोड़ दिया। इससे जल निकासी प्रभावित हो गई। मना करने पर आरोपी ने अपने साथी पप्पू, नन्हे लाल व महेंद्र के साथ उसके परिजन विष्णु पाल (50) व राम देवी (40) के साथ मारपीट की। दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया कि उसकी सूचना पर डॉयल 100 के दो सिपाही बाइक से मौके पर पहुंचे जिस पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनकी बाइक गिरा दी। इसमें दोनों घायल हो गए। बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सालिगराम, पप्पू व महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया कि घायल विष्णु पाल, राम देवी, आरक्षी व गार्ड का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मारपीट में महिला व पुरुष समेत सिपाही व होमगार्ड घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed