फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शादी तय होने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया

शादी तय होने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया

Wed, 19 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
शादी तय होने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया
जिससे तय हुई शादी उसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


लोनार। थानाक्षेत्र निवासी युवती से शादी तय होने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। करीब छह महीना पहले दोनों परिवारों की रजामंदी से रिश्ता तय किया गया था। दुष्कर्म आरोपी युवक सीतापुर जिले का निवासी है। युवक युवती से फ ोन पर एक दूसरे से बातें करते थे। कुछ दिन पहले वह युवती के गांव आया था। उसने युवती क ो गन्ने के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया था। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लोनार थानाक्षेत्र निवासी पिता ने करीब छह महीना पहले बेटी (18) की शादी जयवीर सिंह पुत्र सहदेव सिंह निवासी सरवा थाना संदना सीतापुर से तय की थी। इस दौरान दोनों के परिवार में लेन-देने की सभी शर्तें तय हो गई थीं। इसके बाद से युवक-युवती फोन पर एक-दूसरे से बात करने लगे। कुछ दिन पहले युवक युवती के गांव पहुंचा था।
विज्ञापन


उसने युवती को गांव के बाहर खेतों की तरफ मिलने के लिए बुलाया। युवती के पहुंचने पर युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। घर पहुंचकर युवती ने मां को मामले की जानकारी दी थी। इस पर युवती के पिता ने युवक के परिजनों से शिकायत की। तो वह लोग भड़क गए और बेटी पर ही आरोप लगाने लगे। इसी के चलते बुधवार को पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती क ो मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोनार थानाक्षेत्र की निवासी है पीड़िता
- सीतापुर में करीब छह महीने पहले तय हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed