{"_id":"594423974f1c1bba5e8b47c3","slug":"81497637783-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर से पांच लाख की चोरी
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के घर पांच लाख की चोरी
हरदोई। शहर क ोतवाली के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन में गुरुवार रात चोरों ने शिक्षक के मकान से रुपये व गहने समेत करीब पांच लाख रुपये का माल समेट लिया। पहली जून को पिता की मौत होने पर शिक्षक मकान में ताला डालकर परिजनों के साथ पैतृक गांव बेहटा गोकुल के टोलवा आटदान गया था। शुक्रवार सुबह लौटने पर मेन गेट व कमरों का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है।
बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के टोलवा आटदान निवासी शशिकांत पांडेय हरियावां ब्लाक के प्राथमिक स्कूल सधिनावां में प्रधानाध्यापक हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन में भी उन्होंने मकान बना रखा है। परिवार में पत्नी रानी के अलावा बेटी श्रुति (19) व बेटा प्रखर है। उनके पिता श्रीराम पांडेय गांव पर ही रहते थे। पहली जून को उनकी आकस्मिक मौत हो गई थी। इसके चलते वह शहर के मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गांव चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह परिवार के साथ शहर लौटे। उन्हें मेन गेट का ताला गायब मिला।
कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो अंदर के तीनों कमरों के ताले टूटे थे और कुंडी खुली थी। कमरे में रखी अलमारी, बेड व बक्सा खुला था। घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद तहरीर ली। बताया कि अलमारी के लॉकर, बेड के दराज व बक्से में रखा हार, चार सोने की चूड़ी, आठ अंगूठी, एक मांग बेंदी, मंगल सूत्र, चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाला और दस हजार की नगदी समेत करीब पांच लाख का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि चोरी गुरुवार रात को ही हुई है। बताया कि पड़ोसियों ने बताया था कि गुरुवार को दिन में मेन गेट पर ताला पड़ा था। क ोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल का आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शहर कोतवाली के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन में हुई वारदात
- पिता की मौत होने पर पहली जून को गांव गया था, शुक्रवार सुबह लौटा था