{"_id":"593c39a74f1c1bb5378b4591","slug":"81497119143-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्तूरबा के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेनीगंज। छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप बनाने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एनपीआरसी ने शिक्षक पर धमकाने का आरोप लगाया है।
सप्ताह भर पहले डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर बीईओ कोथावां विश्वनाथ पाठक ने शिक्षक ज्ञान प्रकाश के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया है।
पीड़ित छात्राओं के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं। बीईओ विश्वनाथ पाठक ने बताया कि विद्यालय की कई छात्राएं बयान देने को तैयार हैं। आरोपी ज्ञानप्रकाश ने स्वयं को फंसाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर एनपीआरसी सर्वेश कुमार भास्कर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की वीडियो क्लिप बनाए जाने के मामले में अपना बयान पुलिस में दर्ज करा दिया है। एनपीआरसी सर्वेश कुमार भास्कर का आरोप है कि बयान दर्ज कराने के बाद से आरोपी शिक्षक ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी उन्हे लगातार धमकी दे रहा है।
बताया कि धमकी मिलने के बाद से वह काफी परेशान चल रहे हैं। जिससे शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ गई, परिजनों ने उन्हे सीतापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
- एनपीआरसी ने लगाया धमकाने का आरोप