{"_id":"59383f904f1c1b9a3c8b45b3","slug":"81496858512-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में कबूतरबाजों के चंगुल में फंस गया सुबेदार का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दक्षिण अफ्रीका में कबूतरबाजों के चंगुल में फंस गया सुबेदार का बेटा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने ढाई लाख रुपये ले लिए। परिजनों का आरोप है कि जालसाजों ने बेटे को दक्षिण अफ्रीका के घाना में बंधक बना लिया है। पीड़ित पिता ने डीएम और एसपी से बेटे की देश वापसी को गुहार लगाई है।
थाना सांडी के ग्राम तडौरा पोस्ट बम्टापुर निवासी रामकुमार यादव थल सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को दिए शिकायती पत्र में पिता ने बताया कि बेटे अवनीश कुमार को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर लखनऊ के विकास नगर निवासी एक एजेंट ने पहले ढाई लाख लिए।
18 फरवरी क ो बेटे को लखनऊ से मुंबई भेजा गया। वहां उसेे एक माह रखा गया। इस बाद बेटे को दक्षिण अफ्रीका के आक्रा घाना भेज देने की जानकारी मिली। बेटे को एक शिप में बंद रखा गया है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटा फोन करके उसे छुड़ा ले जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बेटे की वापसी के लिए 50 हजार और मांगे जा रहे हैं। पिता का कहना है कि एजेंट से भी अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिड़ित पिता ने डीएम व पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर बेटे को जल्द से जल्द वापस लाए जाने की मांग की है।
फैजाबाद के एक एसआई भी फंसे
सेवानिवृत्त सुबेदार रामकुमार ने बताया कि उनके बेटे के साथ फैजाबाद में तैनात एक एसआई राजेंद्र धर द्विवेदी का बेटा भी फंसा हुआ है उसको भी उसी के बेटे के साथ वहां रखा गया है।
संज्ञान में आया मामला दिखवा रहे-एसपी
शिकायती पत्र सीधे उनके हाथों में अभी तक नहीं पहुंचा लेकिन अब जानकारी हुई है वह इसकी पड़ताल करवाएंगे। पुलिस से जो मदद हो सकेगी वह जरूर करेंगे।
- पीड़ित पिता अब डीएम से लेकर एसपी के यहां की फरियाद