{"_id":"5a3020974f1c1b59678c1b8d","slug":"71513103511-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने खेत पर सो रहे किसान को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने खेत पर सो रहे किसान को चाकू मारा
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने खेत पर सो रहे किसान को चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
सोमवार देर रात खेत में पंपसेट की रखवाली करने के लिए सोए किसान को बदमाशों ने दबोच लिया। उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के दश्योली गांव निवासी अतर सिंह (45) पुत्र खेमकरन किसान है। उसने खेतों में गेहूं की फसल बोई है। कुछ दिन पहले उसने बोरिंग कराई थी। सोमवार रात एक बजे वह झोपड़ी में सो रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसे दबोच लिया। उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। अतर सिंह के चीखपुकार मचाने पर आसपास खेतों पर सो रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार सुबह अतर सिंह परिजनाेें के साथ थाने पहुंचा। अतर ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। बताया कि अज्ञात हमलावर थे। कोतवाल बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।