फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर लगा ली फांसी, मौत

मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर लगा ली फांसी, मौत

Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर लगा ली फांसी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहोरा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने बहू से मोबाइल पर झगड़ा होने के बाद उसके फांसी लगाने की बात कही है।

सहोरा निवासी मनोज कुमार (22) पुत्र रामचरण किसान था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी सीतापुर जनपद के पिसावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तकिया कला निवासी रिंकी के साथ हुई थी। रक्षाबंधन पर रिंकी मायके गई थी। मनोज मंगलवार रात परिजनों संग घर पर था। बुधवार सुबह वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। घर की दूसरी मंजिल पर बना कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की से देखा तो मनोज का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पिता रामचरण ने बताया कि मंगलवार रात मोबाइल पर मनोज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में मनोज ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर युवक ने लगाई फांसी
- लोनार कोतवाली क्षेत्र के सहोरा की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed