फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान और सचिव पर एफआईआर

आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान और सचिव पर एफआईआर

Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान और सचिव पर एफआईआर
आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी
विज्ञापन

प्रधान और सचिव पर एफआईआर
क्रासर
प्रधानमंत्री आवास योजना का मामला, दस अपात्रों को दिया था योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत महरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ अपात्राें को देने की पुष्टि जांच में हो गई है। जांच अधिकारी की आख्या के आधार पर जिलाधिकारी ने महरी की ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे। बुधवार शाम खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर बघौली थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बीते वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत महरी में लोगों को लाभान्वित किया गया था। कुछ दिन पूर्व परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार यादव को जानकारी मिली थी कि गांव में कुछ अपात्राें को भी सुविधा शुल्क लेकर लाभान्वित कर दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच ब्लाक के एडीओ पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से कराई गई थी।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक की माने तो जांच रिपोर्ट में 10 अपात्रों को लाभान्वित किए जाने की पुष्टि हुई थी। अपात्राें को लाभ दिए जाने का पूरा मामला मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान अंजू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने बघौली थाने में ग्राम प्रधान अंजू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है। ग्राम प्रधान अंजू सिंह छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं।

खाताें पर लगाई रोक
परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव में कुल 39 लाभार्थी थे। इनमें से 10 अपात्र निकले हैं। फिलहाल सभी लाभार्थियाें के बैंक खातों से धनराशि आहरित करने पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत संबंधित बैंक के जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है।
.............................


आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत सीएम से
क्रासर
अहिरोरी के ग्रामीणों ने सीएम को भेजा शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रताप नगर। अहिरोरी के ग्राम चठिया ढफरापुर के ग्रामीणों ने आवास चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर आवास चयन की जांच कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में मजरा शोभेपुरवा निवासी प्रदीप पुत्र जमुना, संदीप, जगदीश, सर्वेश, केशन कुमार, ढफरापुर के कल्लू व प्रेम कुमार आदि ने बताया कि सपा सरकार में इस गांव का चयन समग्र लोहिया ग्राम के तहत हुआ था। गांव में विकास के नाम पर काफी वित्तीय अनियमितताएं बरती गईं हैं। आवास योजना में लाभार्थियों के चयन व निर्माण कार्य की शिकायत उन्होंने डीएम व सीडीओ से भी की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव में अपात्रों को आवासीय योजना का लाभ दिया गया है। जिनके पक्के मकान और आय के पर्याप्त श्रोत हैं, उन्हें कालोनियां आवंटित कराई गई हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आवासीय योजना व अन्य विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की है।
...........................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed