फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अपराजिता : कुंडल नोच कर भाग रहे बाइक सवारों को महिला ने पकड़ा

अपराजिता : कुंडल नोच कर भाग रहे बाइक सवारों को महिला ने पकड़ा

Fri, 11 Jan 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता : कुंडल नोच कर भाग रहे बाइक सवारों को महिला ने पकड़ा
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा डांडा निवासी लड़ैती ने शुक्रवार शाम साबित कर दिया कि महिलाएं अपराजिता हैं। शुक्रवार शाम स्कूटी से मायके जाते समय हरदोई बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्दापुर के निकट बाइक सवार युवकों ने उनके कुंडल नोच लिए। लड़ैती ने स्कूटी से बाइक सवार युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। यूपी 100 टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

ग्राम गौरा डांडा निवासी लड़ैती (42) पति उमाशंकर के साथ बनियानीपुरवा में किराये के मकान में रहती है। लड़ैती का मायका माधौगंज कस्बे के आजाद नगर में है। मां जशोदा के बीमार पड़ने की सूचना पर वह शुक्रवार दोपहर बाद दामाद की स्कूटी से माधौगंज जा रही थी। हरदोई बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्दापुर से कुछ पहले बाइक सवार दो युवकों ने उससे स्कूटी के पिछले पहिये में हवा कम होने की बात कही। इस पर उसने स्कूटी धीमी की। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसके कुंडल नोच लिए। इस पर लड़ैती ने भी स्कूटी पीछे दौड़ा दी और शोर मचाती रही। फर्दापुर गांव के पास उसने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि महिला ने दो युवकों को बाइक समेत पकड़ा है। अब यह जानकारी की जा रही है कि उन्होंने ही घटना की है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed